ड्रॉप बॉक्स तोड़ चेक लेकर भागते युवक की पिटाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित बिग बाजार के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम से मंगलवार सुबह चेक ड्रॉप बॉक्स तोड़कर चेक लेकर फरार होने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले सौंप दिया. मौके से युवक का साथी गाड़ी से फरार होने में […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के सिटी सेंटर स्थित बिग बाजार के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम से मंगलवार सुबह चेक ड्रॉप बॉक्स तोड़कर चेक लेकर फरार होने के दौरान स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले सौंप दिया. मौके से युवक का साथी गाड़ी से फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गये युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच करने में जुट चुकी है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह सात बजे सिटी सेंटर बिग बाजार के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम में दो बदमाश प्रवेश कर चेक ड्रॉप बॉक्स को तोड़कर ग्रहकों के जमा किये गये चेक लेकर फरार होने लगे. तभी पास खड़े लोगों एवं सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी. शोर-शराबा करते हुये उन लोगों के पीछे दौड़े.
स्थानीय लोगों के सहयोग से बदमाशों के पीछे भागते हुये एक बदमाश को पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी जबकि दूसरा बदमाश गाड़ी से भागने में सफल हो गया. इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक गौरव कुमार बिहार राज्य का रहने वाला है. उसने चेक ड्रॉप बॉक्स क्यों तोड़ा? यह आश्चर्य लगता है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >