लोस चुनाव में हाथों में खैनी लेकर खजूर के पेड़ के नीचे खड़ी रहेगी बंगाल पुलिस – दिलीप

बांकुड़ा : राज्य में तृणमूल कांग्रेस दो कदम पीछे हटी है जबकि भाजपा चार कदम आगे बढ़ी है. दीदी की दो नंबरी दुकान का एक हिस्सा 2019 में बंद कर दिया जायेगा. 2021 में पूरी दुकान बंद हो जायेगी. सोमवार को बांकुड़ा के तामलीबांध में जनसभा को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष […]

बांकुड़ा : राज्य में तृणमूल कांग्रेस दो कदम पीछे हटी है जबकि भाजपा चार कदम आगे बढ़ी है. दीदी की दो नंबरी दुकान का एक हिस्सा 2019 में बंद कर दिया जायेगा. 2021 में पूरी दुकान बंद हो जायेगी. सोमवार को बांकुड़ा के तामलीबांध में जनसभा को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहीं.
राज्य में गणतंत्र की स्थापना तथा तृणमूल हिंसा के विरोध में आयोजित जनसभा में दिलीप घोष के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार, जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्र, जिला नेता श्यामल सरकार, विष्णुपुर सांगठनिक जिला के ऑब्जर्वर पार्थ सारथी कुंडू, जिला नेता जयंत मंडल, अजय घटक, नीलाद्री दाना, सोमनाथ चौधरी, निर्मल कर्मकार, विकास बनर्जी, विष्णुपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष सपन घोष एवं अन्य जिला नेता उपस्थित थे.
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गणतंत्र की हत्या हो रही है. पंचायत निर्वाचन सात महीने में भी पूरा नहीं हो सका. अभी भी बोर्ड गठन के लिये तारीख पर तारीख मिल रहे हैं. टीएमसी में गुटबाजी के तहत खूनखराबा हो रहा है. आरोप भाजपाइयों पर लगाये जा रहे हैं. वीरभूम के दबंग नेता ने जब सुना कि भाजपा रथ निकालने वाली है तो उसने अनाप शनाप बकना शुरू कर दिया है.
कोलकाता से अभिषेक बनर्जी यहां आकर कार्यकर्ताओ को ऑक्सीजन दे रहे हैं. उस सिलेंडर को ही 2019 में छीन लिया जायेगा. केंद्र सरकार के पैसों की लूट मची है. वेस्ट बंगाल पुलिस अब टीएमसी पुलिस हो गई है. ओसी ब्लॉक प्रधान, एसपी टीएमसी के जिला अध्यक्ष हो गये हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में बंगाल की पुलिस को खजूर के पेड़ के नीचे रखा जायेगा एवं हाथ में खैनी थमा दी जायेगी. राज्य में केंद्रीय फोर्स को तैनात किया जायेगा ताकि निर्वाचन शांतिपूर्ण हो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >