कुल्टी : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कर्मी सम्मेलन रविवार को केंदवा रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित हुआ. अधिवक्ता सह राज्य कमेटी सदस्य नाजिया इलाही, जिला अध्यक्ष अकबर हुसैन, महासचिव मोहम्मद इम्तियाज, कामरान खान, कुल्टी प्रखंड भाजपा मंडल दो अध्यक्ष ललन मेहरा आदि उपस्थित थे. सुश्री इलाही ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा तृणमूल की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है.
मुसलमानों का उपयोग वोट बैंक के रूप में करती रही है. खुद को उनका हितैषी बताती हैं लेकिन उनके विकास के लिए बुनियादी स्तर पर कोई कार्य नहीं करती है. वे मुसलमानों का हित नहीं, बल्कि अपने लिए लक्ष्मी की चाहत रखती हैं तथा मुसलमानो को बेवकूफ बनाती हैं. उन्होंने कहा कि जनाधार खो चुकी तृणमूल भाजपा के बढ़ते प्रभाव से धबड़ा गई है तथा भाजपा कर्मियों पर लगातार हमले कर रही है.
उनकी हत्या की जा रही है, उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है तथा उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के पास ले जाने का आह्वान किया.
सम्मेलन के बाद पार्टी समर्थक ने अग्रसेन भवन से जुलूस निकाला. उसका समापन छह नंबर गेट केंदवा में हुआ. बड़ी संख्या में कर्मी शामिल थे.
