आसनसोल स्टेशन को मिलेगा नया लुक, बढ़ेंगी कई सुविधाएं, 50 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी रेल प्रशासन ने

आसनसोल : ग्रीन आसनसोल स्टेशन परियोजना के तहत आसनसोल रेल मंडल प्रशासन पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगायेगा. जिसके लिए एक करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गयी है. रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) पीके मिश्रा ने कहा कि आसनसोल स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए कुल 50 करोड़ […]

आसनसोल : ग्रीन आसनसोल स्टेशन परियोजना के तहत आसनसोल रेल मंडल प्रशासन पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगायेगा. जिसके लिए एक करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गयी है. रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) पीके मिश्रा ने कहा कि आसनसोल स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए कुल 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा रही है. जिसमें आसनसोल स्टेशन को एक नया लुक दिया जायेगा.
डीआरएम श्री मिश्रा ने कहा कि आसनसोल स्टेशन परिसर में जो भी कचड़ा जमा होता है, उस कचड़े में सड़ने वाले और नहीं सड़ने वाले कचड़े को दो विभगों में बांट लिया जायेगा. सड़ने वाले कचड़े से जैविक खाद बनाया जायेगा और जो सड़ने वाले नहीं हैं- जैसे प्लास्टिक, कांच आदि को जमा कर वैसे संस्था या संगठन को सौपा जाएगा जो इसे संग्रह कर सीधे उद्योगों में पहुंचाते है. इससे प्लास्टिक बाहर फैलने से पूर्ण रूप से रुक जायेगा और इसका सही उपयोग होगा. पर्यावरण के लिए सुरक्षित है.
इस परियोजना पर कुल एक करोड़ रुपया खर्च किया जायेगा. इस कार्य का ठेका भी जारी कर दिया गया है. कुल 15 लोग स्टेशन परिसर में कूड़ा संग्रह कर उचित जगह पर जमा करेंगे. जहां से इसे जैविक खाद के लिए अलग जगह और उद्योगों के लिए अलग जगह भेजा जायेगा.
श्री मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा भी आसनसोल स्टेशन को एक नया लुक देने के लिए 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा रही है. इसमें नाले के पानी को फिल्टर कर पीने योग्य बनाया जायेगा. जिससे नाले के पानी को लेकर कभी कोई समस्या नहीं रहेगी. बरसात के पानी के उपयोग के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी.
इससे बरसात का पानी बर्बाद नहीं होगा और इस पानी का शत प्रतिशत उपयोग होगा. इस पानी को फिल्टर कर पीने योग्य बनाया जायेगा और बिना फिल्टर पानी का उपयोग अन्य कार्य में भी किया जायेगा. इसके साथ ही स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट विछाया जायेगा. इससे प्लेटफॉर्म साफ सुथरा रखने में आसानी होगी. स्टेशन के बाहर गार्डन बनाये जायेंगे. इसके साथ ही कुछ अन्य चीजों में भी भारी बदलाव किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >