सेतु पर वाहनों से अवैध वसूली, जांच के निर्देश

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान के कांकसा तथा वीरभूम जिले के इलमबाजार स्थित अजय नदी सेतु पर आवागमन करने वाले वाहनों से स्थानीय कुछ युवकों द्वारा वीरभूम जिला परिषद का फर्जी तथा अवैध रसीद छपा कर जबरन वसूली का आरोप मिलने के बाद वीरभूम जिलाशासक मौमिता गोदारा बसु ने अभियुक्तों के खिलाफ जांच का आदेश दिया […]

पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान के कांकसा तथा वीरभूम जिले के इलमबाजार स्थित अजय नदी सेतु पर आवागमन करने वाले वाहनों से स्थानीय कुछ युवकों द्वारा वीरभूम जिला परिषद का फर्जी तथा अवैध रसीद छपा कर जबरन वसूली का आरोप मिलने के बाद वीरभूम जिलाशासक मौमिता गोदारा बसु ने अभियुक्तों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है.
प्रतिदिन 24 घंटे सेतु पर स्थानीय कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से वाहनों से टोल टैक्स के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है. घटना की शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच का आदेश दिया है. इस बाबत बोलपुर एसडीओ को अविलंब मामले को लेकर जांच का निर्देश दिया गया है. पिछले कई वर्षों से सेतु पर अवैध वसूली जारी है. हजारों वाहनों से प्रतिदिन 10 से 50 रूपये की वसूली की जा रही है.
एक कर्मी ने बताया कि प्रतिमाह ढाई से तीन लाख रूपये से ज्यादा वाहनों से टोल टैक्स के नाम पर वसूली की जा रही है. 70 से 75 लाख रूपये सालाना सेतु से गुजरने वाले वाहनों से वसूल किया जा रहा है. जिला परिषद का फर्जी टोकन रसीद छपा कर वसूली की जा रही है. 16 कर्मी इस कार्य में लगे हुये हैं. उन्हें पांच से सात हजार वेतन दिया जा रहा है. एक कर्मी ने बताया कि वसूली के रूपए शासक दल के नेताओं के पास जाता है. अभियोग काम कर रहे एक कर्मी ने लगाया है.
इससे सरकार को सीधे तौर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. राज्य सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा जबरन वसूली को लेकर जिलाशासक ने बताया कि जिला परिषद कभी भी सड़क के ऊपर टोल टैक्स नहीं ले सकती है. घटना को लेकर वीरभूम जिला परिषद के अध्यक्ष विकास राय चौधुरी ने कोई टिप्पणी नहीं की, उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >