रेलपार में दिखेगी कंबोडियन सभ्यता, संस्कृति

पानागढ़ : पानागढ़ बाजार रेलपार स्थित अग्रगामी क्लब इस वर्ष कंबोडियन थीम पर दुर्गापूजा मंडप तैयार कर रहा है. तैयारी अंतिम चरण में है. क्लब की दुर्गापूजा इस वर्ष 51वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. आठ लाख के बजट से कंबोडिया स्टाइल को पंडाल के जरिये दर्शाया गया है. श्रद्धालुओं को यहां आते ही […]

पानागढ़ : पानागढ़ बाजार रेलपार स्थित अग्रगामी क्लब इस वर्ष कंबोडियन थीम पर दुर्गापूजा मंडप तैयार कर रहा है. तैयारी अंतिम चरण में है. क्लब की दुर्गापूजा इस वर्ष 51वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. आठ लाख के बजट से कंबोडिया स्टाइल को पंडाल के जरिये दर्शाया गया है. श्रद्धालुओं को यहां आते ही कंबोडियन सभ्यता, संस्कृति की झलक दिखेगी.
पूजा कमेटी ने बताया कि मंडप को भव्य रूप देने के लिये नदिया जिले के शांतिपुर से कारीगर आये हैं. शांतिपुर के कारीगरों को लेकर पानागढ़ मिश्रा डेकोरेटर्सपूजा मण्डप का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा को भी कंबोडियन थीम के आधार पर दुर्गापुर बेनाचिती में बनाया जा रहा है. क्लब प्रांगण व मंडप से लेकर 103 नंबर रेलगेट तक आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है.
क्लब सचिव सुनील ठाकुर ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान शाम को पंडाल प्रांगण में सांस्कृतिक व प्रतियोगितामूलक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दुर्गापूजा मण्डप का उद्घाटन किसी सैन्य अधिकारी और टीवी कलाकार से कराने को लेकर विचार चल रहा है. दर्शनार्थियों को पूजा में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए क्लब सदस्यों व स्वेच्छासेवियों को विशेष तौर पर रेल गेट पर ड्यूटी लगाया जायेगा. क्लब की ओर से इस वर्ष पूजा के आयोजन का दायित्व युवाओं को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >