वर्ष 2019 की परीक्षा के बाद दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए सुविधा, परीक्षा में ले जा सकेंगे लैपटॉप

आसनसोल : विशेष आवश्यकता वाले खास कर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विशेष छूट व रियायत को लेकर स्कूल तथा लाभुकों के लिए सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में कहा गया है कि न तो स्कूल और न ही छात्र इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं. वे पढ़ाई और […]

आसनसोल : विशेष आवश्यकता वाले खास कर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विशेष छूट व रियायत को लेकर स्कूल तथा लाभुकों के लिए सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में कहा गया है कि न तो स्कूल और न ही छात्र इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं. वे पढ़ाई और परीक्षाओं के दौरान उपलब्ध सुविधा मांगने का सही तरीका भी नहीं जानते.
इसलिए सभी तरह की छूट / रियायतों को अद्यतन और संकलित किया गया है, ताकि हितधारकों को इस बारे में पता हो और उन्हें इसका समुचित लाभ मिल सके.
सर्कुलर के माध्यम से बोर्ड ने छूट के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं के साथ समेकित छूट/ रियायतें की विस्तृत जानकारी दी गई है. साथ ही बताया गया है कि सभी रियायतें वर्ष 2019 की परीक्षा के बाद लागू होंगी. इसके साथ ही ऐसे बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये गये हैं. विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
परीक्षार्थियों के लिए छूट
परीक्षा से दो दिन पहले लेखक से मिलने का विकल्प भी होगा.
आपात स्थिति में स्क्रिप्ट, रीडर बदलने की अनुमति दी जायेगी.
उम्मीदवार के लिए उपयुक्त कमरा व्यवस्थित किया जायेगा.
स्क्रिप्ट की सेवाएं नि:शुल्क होंगी.
प्रश्नों को सुनने, जुम करके प्रश्न देखने व उत्तर टाइप करने के लिए कम्प्यूटर का उपयोग किया जा सकेगा.
परीक्षार्थी अपना लैपटॉप ले जा सकेंगे. निरीक्षण के बाद उपयोग की अनुमति मिलेगी.
लैपटॉप में इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी.
विशेष जरूरत वाले किसी भी बच्चे का एडमिशन लेने से स्कूल इंकार नहीं करेगा.
स्कूलों तथा परीक्षार्थियों को जारी किया बोर्ड ने संबंधित सर्कुलर
आसनसोल : विशेष आवश्यकता वाले खास कर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विशेष छूट व रियायत को लेकर स्कूल तथा लाभुकों के लिए सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में कहा गया है कि न तो स्कूल और न ही छात्र इन सुविधाओं के बारे में जानते हैं. वे पढ़ाई और परीक्षाओं के दौरान उपलब्ध सुविधा मांगने का सही तरीका भी नहीं जानते.
इसलिए सभी तरह की छूट / रियायतों को अद्यतन और संकलित किया गया है, ताकि हितधारकों को इस बारे में पता हो और उन्हें इसका समुचित लाभ मिल सके.
सर्कुलर के माध्यम से बोर्ड ने छूट के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं के साथ समेकित छूट/ रियायतें की विस्तृत जानकारी दी गई है. साथ ही बताया गया है कि सभी रियायतें वर्ष 2019 की परीक्षा के बाद लागू होंगी. इसके साथ ही ऐसे बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किये गये हैं. विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >