डीआरएम कार्यालय पर तीसरी आंख की नजरें

आसनसोल : मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से कार्यालय संलग्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरें लगाये जायेंगे. मण्डल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा कि रेल बोर्ड के निर्देशानुसार डीआरएम कार्यालय में जरुरी स्थानों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इनमें डीआरएम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार, बाहर, टेलीकॉम स्टोर […]

आसनसोल : मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से कार्यालय संलग्न इलाकों में सीसीटीवी कैमरें लगाये जायेंगे. मण्डल रेल प्रबंधक पीके मिश्रा ने कहा कि रेल बोर्ड के निर्देशानुसार डीआरएम कार्यालय में जरुरी स्थानों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इनमें डीआरएम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार, बाहर, टेलीकॉम स्टोर रुम, इलेक्ट्रिक जेनरल ऑफ़िस, ऑफ़िस के भीतर, केंटीन, ऑफ़िस से बाजार के रास्ते की ओर आदि इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के पहले कैमरे लगा दिये जायेंगे.
उन्होंने कहा कि डीआरएम ऑफ़िस में मण्डल के विभिन्न स्थानों से कर्मचारी व अन्य कई तरह के लोगों का आना-जाना होता है.
कैमरे लगाये जाने से आने-जानेवालों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो जायेंगी. जिनका उपयोग भविष्य में जरुरत पड़ने पर किया जा सकेगा.
उन्होनें कहा कि डीआरएम ऑफ़िस से गाड़ियों के चोरी होने की कई वारदातें हुई हैं.
इससे इन घटनाओं पर रोक लग सकेगी और वहां अनावश्यक लोगों के आवागमन पर रोक लग सकेगी. डीआरएम ऑफ़िस में ही सीसीटीवी कैमरे का नियंत्रण ऑफ़िसबनाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >