पुरूलिया में दो दुकानों में आग, लाखों की क्षति

आद्रा : जिला मुख्यालय पुरूलिया शहर के विक्टोरिया स्कूल के समक्ष अचानक टायर की दुकान में आग लगने से मंगलवार की सुबह दो दुकाने पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दुकान मालिक शेख लालटू ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी. उन्होंने तुरंत दमकल विभाग […]

आद्रा : जिला मुख्यालय पुरूलिया शहर के विक्टोरिया स्कूल के समक्ष अचानक टायर की दुकान में आग लगने से मंगलवार की सुबह दो दुकाने पूरी तरह जलकर खाक हो गई. दुकान मालिक शेख लालटू ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी. उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी.
लेकिन दमकल विभाग के कर्मी समय पर नहीं पहुंचे. इस कारण एक दुकान में लगी आग दूसरी दुकान तक पहुंच गई. आग के कारण चार लाख रूपये मूल्य के अधिक के टायर एवं मरम्मत यंत्र पूरी तरह से जलकर राख हो गये. पार्षद विकास रंजन दास ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कोलकाता में व्यवसायिक प्रतिष्ठान में बड़ी आग लगी थी.
इसके बाद ही सभी जगहों में आग को नियंत्रण करने के लिए दमकल विभाग एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के लोगों को तत्पर रहकर जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के लिए निर्देश दिया गया था. दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है. आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोग तथा दुकानदार ने दमकल विभाग को जानकारी दी थी पर दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि नगरपालिका बोर्ड मीटिंग में दमकल कर्मियों की लापरवाही की जानकारी देंगे. दुकानदारों को आर्थिक सहायता देने पर भी चर्चा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >