राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को मिलेगी राहत, अब नहीं महसूस होंगे झटके

आसनसोल : राजधानी एक्सप्रेस में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. देश की लगभग सभी महत्वपूर्ण राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का सफर अब और भी आरामदायक बनाने पर विचार किया जा रहा है. आनेवाले समय में ठहराव के समय ब्रेक लेने या ट्रेन के खुलने के दौरान लगनेवाले झटके से छुटकारा मिलेगा. क्योंकि, […]

आसनसोल : राजधानी एक्सप्रेस में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. देश की लगभग सभी महत्वपूर्ण राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का सफर अब और भी आरामदायक बनाने पर विचार किया जा रहा है. आनेवाले समय में ठहराव के समय ब्रेक लेने या ट्रेन के खुलने के दौरान लगनेवाले झटके से छुटकारा मिलेगा.
क्योंकि, राजधानी एक्सप्रेस के बोगियों को जोड़नेवाली बफर कप्लिंग को बदला जायेगा. रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. उसकी जगह पर नये किस्म के विकसित सीबीसी कप्लर लगाये जायेंगे. सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जायेगा. इसके लिए संबंधित जोन को पत्र भेज दिया गया है.
रेलवे बोर्ड ने एलएचवी बोगियों में लगनेवाले सेंट्रल बफर कप्लर (सीबीसी) के डिजाइन में संशोधन किया है. नये किस्म के सीबीसी कप्लर के लिए रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने इसकी सहमति दे दी है. राजधानी एक्सप्रेस में पुराने किस्म के सीबीसी कप्लर के कारण यात्रियों को ट्रेन छूटने और रूकने के समय जर्क की समस्या का सामना यात्रियों को करना पड़ता है.
रेलवे बोर्ड पैसेंजर के कार्यकारी निदेशक नीरज शर्मा ने कहा कि जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों को जोड़नेवाले बफर कप्लिंग को बदला जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही नये किस्म के विकसित सीबीसी कप्लर लगाये जायेंगे.
फ्लिपकार्ट से रेल टिकट कटाने की मिलेगी सुविधा
रेलयात्रियों के लिए दूसरी खुशखबरी यह है कि रेल यात्री अब फ्लिपकार्ट से टिकट कटा सकेंगे. जल्द ही यह सुविधा रेल यात्रियों के लिए शुरू की जायेगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करने पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जायेगा. फ्लिपकार्ट और मेक माय ट्रिप के जरिए घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय यात्रा टिकट के साथ ट्रैवल पैकेज भी बुक कर सकते हैं.
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट के जरिए अन्य वेबसाइट की तरह ही कई तरह के डिसकाउंट ऑफर भी मिलेगा. इसके जरिए घरेलू फ्लाइट्स के साथ ही होटल और होलीडे बुलिंग भी कर सकते हैं. फ्लिपकार्ट एप के जरिए यूजर्स को रेल बुकिंग पर डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा. इसके लिए यूजर्स को कनविनेंस फी नहीं देना होगा. जैसे-जैसे रेल यात्री इस ओर आकर्षित होंगे, वैसे-वैसे फ्लिपकार्ट के जरिए अन्य सुविधाएं दी जायेगी. पहले रेलवे के आइआरसीटीसी फ्लाइट्स के साथ होटल और होलीडे बुकिंग की सुविधा देती थी. लेकिन, अब जल्द ही फ्लिपकार्ट द्वारा यह सुविधा रेल यात्रियों को मिलेगी.
टिकट खरीदने पर डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट एप इंस्टाल होना जरूरी है. एप इंस्टॉल होने के बाद एप के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर मैन्यू बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद ट्रेन तथा फ्लाइट की सीटों के बारे में बताया जायेगा. इसके बाद बुक नाऊ पर टैप करना होगा. जरूरी जानकारी को भर कर सबमिट और मेक पेमेंट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद बुक किया हुआ टिकट ई-मेल कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >