सांकतोड़िया : तेज बारिश के बाद शिशुबागान में पड़ी दरारें, लोग आतंकित

सांकतोड़िया : सांकतोड़िया फांड़ी अंतर्गत शिशुबगान में बुधवार की रात हुई बारिश के दौरान 25 फुट लंबी दरार पड़ने से लोगों में काफी दहशत है. आसपास के निवासियों के पास पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. जिला प्रशासन या इसीएल के स्तर से कोई पहल न होने पर निवासियों में निराशा है. इसराफिल कुरैशी, […]

सांकतोड़िया : सांकतोड़िया फांड़ी अंतर्गत शिशुबगान में बुधवार की रात हुई बारिश के दौरान 25 फुट लंबी दरार पड़ने से लोगों में काफी दहशत है. आसपास के निवासियों के पास पलायन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. जिला प्रशासन या इसीएल के स्तर से कोई पहल न होने पर निवासियों में निराशा है.
इसराफिल कुरैशी, नसरुद्दीन खान, शेख मनीर एवं मोहम्मद अख्तर आदि ने कहा कि बुधवार की रात हुई वर्षा के दौरान जमीन पर काफी दूर तक दरार पड़ गई है.
इसके कारण वे सभी भयभीत हैं. इस दरार से पांच घरों को नुकसान पहुंचा है. सनद रहे कि सांकतोड़िया अंचल धंसान प्रभावित इलाका घोषित हो चुका है. पुनर्वास के नाम पर दो दो बार डेमोग्राफी सर्वे किया जा चुका है. उनका तर्क है के सर्वे में दर्जनों लोगों के नाम शामिल नहीं किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >