कोलकाता : चाय उत्पादन में 6.7 प्रतिशत की गिरावट

कोलकाता : कोलकाता स्थित भारतीय चाय प्राधिकरण ने शनिवार को एक आंकड़ा जारी कर दावा किया कि जुलाई में चाय उत्पादन में 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. इसमें बताया गया है कि जून महीने में 162.28 मिलियन किलो चाय का उत्पादन हुआ था लेकिन जुलाई में यह घटकर 151.38 मिलियन किलो पर […]

कोलकाता : कोलकाता स्थित भारतीय चाय प्राधिकरण ने शनिवार को एक आंकड़ा जारी कर दावा किया कि जुलाई में चाय उत्पादन में 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है. इसमें बताया गया है कि जून महीने में 162.28 मिलियन किलो चाय का उत्पादन हुआ था लेकिन जुलाई में यह घटकर 151.38 मिलियन किलो पर पहुंच गया है. इस आंकड़े में बताया गया है कि जनवरी से जुलाई महीने के बीच उम्मीद की जा रही थी कि चाय उत्पादन में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी. पिछले साल इस दौरान 124.99 मिलियन किलो चाय का उत्पादन हुआ था जबकि इस बार उम्मीद की जा रही थी कि यह बढ़कर 133.21 मिलियन किलो होगा.
2018 में जनवरी से जुलाई महीने के बीच 2618.83 करोड़ रुपये का चाय का उत्पादन हुआ है जो पिछले साल की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल जनवरी से जुलाई के बीच 2453.18 करोड़ चाय का उत्पादन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >