आसनसोल : संसदीय चुनाव को लेकर तृणमूल की कर्मी बैठक

आसनसोल : सांगठनिक मुद्दे पर कल्याणपुर हाउसिंग स्थित तृणमूल कार्यालय में आयोजित बैठक में तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के कार्यकर्ता शामिल हुए. मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, ब्लॉक टू तृणमूल के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, प्रदीप गिरि, संजय पासवान, […]

आसनसोल : सांगठनिक मुद्दे पर कल्याणपुर हाउसिंग स्थित तृणमूल कार्यालय में आयोजित बैठक में तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के कार्यकर्ता शामिल हुए. मेयर परिषद सदस्य (क्रीड़ा एवं संस्कृति) अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य (रोजगार एवं आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, ब्लॉक टू तृणमूल के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, पूर्व पार्षद कुर्बान अली, प्रदीप गिरि, संजय पासवान, कार्तिक बनर्जी, राजा गुप्ता आदि उपस्थित थे.
बैठक में 2019 में होनेवाले संसदीय चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तर पर सदस्य संख्या बढ़ाने, संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया. एमएमआइसी श्री घटक ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर कार्य करने और जनता की सेवा का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >