दुर्गापुर स्टील प्लांट के समक्ष आइएनटीटीयूसी ने की प्रतिवाद सभा, दलालों के खिलाफ संघर्ष करने का एलान

दुर्गापुर : दुर्गापुर के मेन गेट स्थित इस्पात भवन के समक्ष मैदान में शुक्रवार को तृणमूल जिला ट्रेड यूनियन ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद सभा की. दुर्गापुर,, कांकसा सहित कोयलांचल इलाके के श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं श्रमिक मौजूद थे. ठेका श्रमिकों का अधिकारों का हनन करने एवं प्रबंधन की दलाली करने वाले […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर के मेन गेट स्थित इस्पात भवन के समक्ष मैदान में शुक्रवार को तृणमूल जिला ट्रेड यूनियन ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ प्रतिवाद सभा की. दुर्गापुर,, कांकसा सहित कोयलांचल इलाके के श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं श्रमिक मौजूद थे. ठेका श्रमिकों का अधिकारों का हनन करने एवं प्रबंधन की दलाली करने वाले के खिलाफ श्रमिको को एकजुट होकर आंदोलन करने की घोषणा की गई.
प्रतिवाद सभा में मुख्य मांगों के तहत श्रमिको को समान कार्य के लिए समान वेतन सहित कई मांगो का ज्ञापन प्रतिलिपि डीएसपी अधिकारी के हाथों सौंपा गया. मेयर दिलीप अगस्ती, बर्दवान जिला तृणमूल के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, एमएमआईसी अमिताभ बनर्जी, यूथ तृणमूल अध्यक्ष बबीता दास, बोरो चेयरमैन, एमएमआईसी एवं विभिन्न वार्डो के पार्षद मौजूद थे.
यूनियन जिलाध्यक्ष सह विधायक विश्वनाथ पड़ियाल ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार दिलाने से बढ़कर कुछ नहीं होता है. केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार जहां एक और श्रमिकों के विकास की बात करती है वहीं दूसरी ओर श्रमिकों का शोषण कर उन्हें मिलने वाले अधिकारों से वंचित कर रही है. दुर्गापुर स्टील प्लांट में प्रबंधन के कुछ अधिकारी राजनीति कर श्रमिकों को कम वेतन पर काम करा रहे है. पार्टी के नाम पर यूनियन गठन कर प्रबंधन का दलाली कुछ लोग कर रहे हैं.
ऐसे लोगों के खिलाफ श्रमिकों को एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा. तृणमूल की सरकार में श्रमिकों के अधिकार के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. पार्टी के नाम पर दलाल प्रवृत्ति के लोगों का विरोध श्रमिको को ही करना होगा. एमएमआईसी धर्मेंद्र यादव, बोरो चेयरमैन चंद्रशेखर बनर्जी, एमएमआइसी राखी तिवारी, एमएमआइसी रामप्रसाद हलदार,पार्षद सुनील चटर्जी, पार्षद असीमा चक्रवर्ती, पार्षद सुशील चटर्जी, पार्षद निखिल नायक, पार्षद स्वरूप मुखर्जी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >