टीडीबी कॉलेज में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, हॉस्टल के विस्तार की मांग उठाने की जरूरत

रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज में विभिन्न विषयों मे पोस्ट ग्रेजुएट क्लासेस शुरू करने की मांग रानीगंजवासियों ने की है. सामाजिक कार्यकर्ता विकास खेतान ने कहा कि रानीगंज के अधिकतर लोगों ने त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है. वे आज विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में से जुड़कर उन्नति कर रहे हैं. उन्होंने […]

रानीगंज : त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज में विभिन्न विषयों मे पोस्ट ग्रेजुएट क्लासेस शुरू करने की मांग रानीगंजवासियों ने की है. सामाजिक कार्यकर्ता विकास खेतान ने कहा कि रानीगंज के अधिकतर लोगों ने त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की है. वे आज विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में से जुड़कर उन्नति कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा का चौतरफा विकास हो रहा है. रानीगंज के इस कॉलेज का विकास होना भी जरूरी है. इसके लिये मुख्यमंत्री से बात की जायेगी. बड़ाबाजार के स्वर्ण व्यावसायी जगन्नाथ पाल ने कहा कि रानीगंज त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज का नाम बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिये राज्य स्तर में प्रसिद्ध है. कॉलेज में और विभिन्न विषयों की पीजी क्लासेस शुरू की जानी चाहिये.
अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिक्षा के विकास के लिये प्रयासरत हैं. त्रिवेणी देवी भालोटिया कॉलेज में और बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, हॉस्टल के विस्तार व्यवस्था के लिये रानीगंजवासियों को मिलजुलकर मांग उठानी चाहिये.
चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय भालोटिया ने कहा कि कॉलेज में उच्च शिक्षा शुरू होनी चाहिए. यहां से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं हर वर्ष दूसरे राज्य में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं. रानीगंज त्रिवेदी देवी भालोटिया कॉलेज का कैंपस इतना विशाल है कि यहां नयी बिल्डिंग का निर्माण किया जा सकता है. यहां शिक्षा का विकास होना जरूरी है.
पंजाबी मोड़ गुरूद्वारा समाज के जसजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज से पढ़ लिखकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं. कॉलेज में विभिन्न विषयों की शिक्षा शुरू की जानी चाहिए ताकि यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्य ना जाना पड़े. इसके लिये हम लोगों को पहल करने की जरूरत है. मिल जुलकर एक संस्था का गठन किया जायेगा. यह संस्था कॉलेज के विकास के लिये प्रयास करेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >