आसनसोल : भाजपा आसनसोल मंडल दो ने मुर्गासोल मोड़ के निकट पूर्व क्रिकेटर सह कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया. मंडल अध्यक्ष मदन मोहन चौबे, महासचिव सुदीप चौधरी, सचिव निरज बर्नवाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शर्मा, दीपक बर्नवाल सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
मंडल अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि एक तरफ पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपयी के निधन से पूरा देश शोकाकुल है, दूसरी तरफ कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान को बधाई दे रहे हैं. वे पाकिस्तान के मेजर जनरल से गले मिल रहे हैं. लेकिन उसी दिन पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुये भारतीय चौकियों को केंद्र कर फायरिंग की.
उन्होंने नवजोत सिंह को देश का गद्दार बताते हुये उन्हें देश निकाला किये जाने का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश विदेश के नेताओं ने जहां पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक तथा संवेदना प्रकट की, वहीं सिद्धू ने ऐसे मौके पर पाकिस्तान को वरीयता दी.
