चिनाकुड़ी बाजार में निकाला कैंडल मार्च

चीनाकुड़ी : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कुल्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने चीनाकुड़ी बाजार में कैंडल मार्च निकाला. स्व. वाजपेयी जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की. मौके पर […]

चीनाकुड़ी : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कुल्टी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने चीनाकुड़ी बाजार में कैंडल मार्च निकाला. स्व. वाजपेयी जी के चित्रपट पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिये कामना की. मौके पर कुल्टी ब्लॉक युवा मोर्चा के सुधीर पासवान, राजेश शर्मा, पवन अग्रवाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.
वक्ताओं ने कहा कि अटलजी के निधन से भाजपा कार्यकर्ता मर्माहत है. उनके निधन से राजनीति के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है. वह जितना लोकप्रिय अपनी पार्टी में थे. उतने ही लोकप्रिय दूसरी पार्टी में भी रहे. अटलजी एक अत्यंत उदार राष्ट्रीय नेता थे. उन्होने सभी राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों का सम्मान पाया. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. आज वे मरकर भी अमर हैं. सभी देशवासियों के दिल में अटलजी जिंदा रहेंगे.
श्यामबांध में स्मरण सभा
बर्नपुर. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी लाइब्रेरी(श्याम बांध) ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहाली वाजपेयी की स्मरण सभा आयोजित की. इसमें बर्दवान-दुर्गापुर पालक पवन कुमार सिंह, परिमल पाल, महेश यादव, धर्मेंद्र यादव, गणेश साव, अमित यादव, नारायण गुप्ता, सतीश झा, आदित्य वर्मा, पंकज साव आदि उपस्थित थे. सभी ने स्व. वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
अंडाल में भी निकला मौन जुलूस
अंडाल. स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के मरणोपरांत उनकी याद में छोटन चक्रवर्ती के नेतृत्व में विश्वेश्वरी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से मौन जुलूस निकाला गया.
यह शंकरपुर मोड़, उखड़ा बाजार, वाजपेयी मोड़, उखड़ा स्टेशन होते हुये विश्वेश्वरी पार्टी कार्यालय पहुंचा. इस दौरान ओबीसी सेल के अध्यक्ष राजू शर्मा, जिला सदस्य कॉजोल बनर्जी, प्रतिमा रविदास आदि प्रमुख रूप से शामिल हुये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >