कमीश्नरेट इलाके में चल रहा सघन जांच अभियान

आसनसोल : स्वाधीनता दिवस पर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. किसी भी प्रकार की कोई अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र के झारखंड सटे सभी बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से 24 सों […]

आसनसोल : स्वाधीनता दिवस पर जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. किसी भी प्रकार की कोई अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र के झारखंड सटे सभी बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से 24 सों घंटे नाका लगाकर जांच अभियान चल रहा है.
इसके साथ ही होटल, रेस्टुरेंट, धाबा आदि जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है. होटलों में रुकने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है. होटल के रजिस्टर की जांच की जा रही है और रुकने वाले सभी की फोटो पहचान पत्र देखी जा रही है. इसीएल, एचसीएल, सेल आदि संस्थानों के परित्यक्त आवासों की नियमित जांच की जा रही है कि वहां कोई छिपा हुआ तो नहीं है. इसके साथ ही जगह जगह औचक छापेमारी की जा रही है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >