यूनियन सदस्यता के सत्यापन का सकुर्लर जारी

सांकतोड़िया : कोयला खदान में कार्यरत कर्मियों का नेतृत्व रहे श्रमिक संगठन की सदस्यता का सत्यापन अगले सप्ताह से किया जायेगा. प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर सभी एरिया को जेसीसी के साथ कर्मियों से चर्चा कर वास्तविक संख्या की गणना करने कहा है. एक कर्मचारी का नाम कई यूनियन में शामिल होने से वास्तविक सदस्य […]

सांकतोड़िया : कोयला खदान में कार्यरत कर्मियों का नेतृत्व रहे श्रमिक संगठन की सदस्यता का सत्यापन अगले सप्ताह से किया जायेगा. प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर सभी एरिया को जेसीसी के साथ कर्मियों से चर्चा कर वास्तविक संख्या की गणना करने कहा है. एक कर्मचारी का नाम कई यूनियन में शामिल होने से वास्तविक सदस्य संख्या स्पष्ट नहीं हो पाती है. ईसीएल में कार्यरत कर्मियों का नेतृत्व पांच केंद्रीय यूनियन एटक, बीएमएस, एचएमएस, सीटू तथा इंटक कर रही है.

प्रत्येक यूनियन कोलकर्मियों को अपने संगठन का सदस्य बताते हुए सूची प्रबंधन के समक्ष 31 मार्च तक जमा करती हैं. सूची जमा होने के बाद यूनियन को कर्मियों का सदस्यता शुल्क प्रदान करता है. कई कर्मचारियों का नाम दो या ज्यादा यूनियन की ओर से भी सूची में उपलब्ध करा दी जाती है. इससे कुल कर्मियों की संख्या में इजाफा हो जाता है. यूनियन की वास्तविक सदस्य संख्या के लिए प्रबंधन की ओर से सदस्यता का सत्यापन कार्य प्रत्येक वर्ष 15 से 31 जुलाई के मध्य कराने का प्रावधान है,
पर इस बार प्रबंधन ने जुलाई माह में सत्यापन प्रक्रिया स्थगित कर दी थी. हाल ही में ईसीएल के महाप्रबंधक कार्मिक एवं औधोगिक ने सभी एरिया को पत्र जारी कर आगामी 17 से 31 अगस्त तक यूनियन की सदस्यता सत्यापन करने कहा है. इसके लिए जेसीसी की बैठक बुला कर पहले रूपरेखा तैयार करने कहा है. तदुपरांत कर्मियों से प्रत्यक्ष चर्चा कर जानकारी लेना है कि किस यूनियन के साथ जुड़े हुए हैं.
यूनियन के सदस्य बनने वाले कर्मियों के वेतन से शुल्क काट कर प्रबंधन संबंधित यूनियन को प्रदान करता है. एक से अधिक यूनियन में नाम होने से कर्मियों को नुकसान झेलना पड़ता है. विरोध होने से प्रबंधन ने यूनियन से उपलब्ध सूची के आधार पर सदस्यता का सत्यापन कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >