बुर्का पहन पूर्व पत्नी के अपहरण का प्रयास

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास बुर्का पहनकर पूर्व पति ने तलाकशुदा पत्नी रजिया बीबी के अपहरण का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कार को पकड़कर अपहरणकर्ताओं की जमकर पिटाई की. पुलिस ने शेख अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया. सिउड़ी थाना अंतर्गत माठपलसा गांव की […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास बुर्का पहनकर पूर्व पति ने तलाकशुदा पत्नी रजिया बीबी के अपहरण का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने कार को पकड़कर अपहरणकर्ताओं की जमकर पिटाई की. पुलिस ने शेख अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया.
सिउड़ी थाना अंतर्गत माठपलसा गांव की रजिया का निकाह छोटा आलूंदा गांव के शेख अब्दुल्ला के साथ दो वर्ष पहले हुआ था. शेख अब्दुल्लाह की आपराधिक पृष्टभूमि के कारण रजिया ने उससे डेढ़ वर्ष पहले तलाक ले लिया था. शुक्रवार को बुर्का पहनकर अब्दुल्लाह बस स्टैंड के पास पहुंचा. इससे पहले कि रजिया कुछ समझती, उसने बलपूर्वक उसे कार में उठा लिया.
उसे अपने साथ जबरन ले जा रहा था. रजिया की शोर सुनकर स्थानीय लोगो ने धावा बोलकर वाहन को रोक लिया. अभियुक्त की जमकर पिटाई की गई. सिउड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने अभियुक्त शेख अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया. सिउड़ी महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >