बदमाशों ने महिला को जख्मी किया

हल्दिया : छिनताईबाज के हाथों गंभीर रूप से एक महिला जख्मी हो गयी. नाराज स्थानयी लोगों ने इसके बाद राज्य सड़क पर जाम लगा दिया. घायल महिला का नाम मिनती भमिक(57) है. उनका घर तमलुक के अनुवसान इलाके में है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे तमलुक के कांकटिया बाजार के एक […]

हल्दिया : छिनताईबाज के हाथों गंभीर रूप से एक महिला जख्मी हो गयी. नाराज स्थानयी लोगों ने इसके बाद राज्य सड़क पर जाम लगा दिया. घायल महिला का नाम मिनती भमिक(57) है. उनका घर तमलुक के अनुवसान इलाके में है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे तमलुक के कांकटिया बाजार के एक बैंक से वह 40 हजार रुपये निकालकर उसे बैग में रखकर घर लौट रही थी.
घर से कुछ दूर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और बैग छीनने की कोशिश करने लगे. बदमाशों के साथ महिला की खींचतान शुरू हो गयी. उसवक्त महिला की साड़ी बदमाशों की बाइक के पहिये में अटक गयी. ऐसी स्थिति में महिला को खींचते हुए करीब 500 मीटर तक वह ले गये. पीछे से आ रहे एक अन्य बाइकचालक ने जब यह देखा तो उनका पीछा किया.
लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे. स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से तमलुक अस्पताल पहुंचाया. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता रेफर किया गया है. सुरक्षा का अभाव होने का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने हल्दिया-मेचेदा राज्य सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक अवरोध किया. इससे राज्य सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने जब अवरोध हटाने की कोशिश की तो लोगों ने उनका विरोध किया. काफी कोशिशें के बाद पुलिस अवरोध हटाने में सक्षम हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >