दार्जिलिंग पुलिस अधीक्षक की हाइकोर्ट ने की भर्त्सना

कोलकाता : सिलीगुड़ी में किशनगंज के एक युवक की अस्‍वाभाविक मौत के मामले में दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक को भरी अदालत में कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश संजीव बंद्योपाध्याय की खंडपीठ ने भर्त्सना की. उक्त युवक की मौत के माले में पिछली सुनवाई में ही पुलिस अधीक्षक को अदालत ने तलब किया था. सोमवार को एसपी […]

कोलकाता : सिलीगुड़ी में किशनगंज के एक युवक की अस्‍वाभाविक मौत के मामले में दार्जिलिंग के पुलिस अधीक्षक को भरी अदालत में कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश संजीव बंद्योपाध्याय की खंडपीठ ने भर्त्सना की. उक्त युवक की मौत के माले में पिछली सुनवाई में ही पुलिस अधीक्षक को अदालत ने तलब किया था.
सोमवार को एसपी अदालत में हाजिर हुए और एक रिपोर्ट अदालत में पेश करके कहा कि गत महीने की 12 तारीख से मामले के जांच अधिकारी को सस्पेंड किया गया है. इस संबंध में अदालत ने एसपी से कहा कि यह कैसी रिपोर्ट है? तीन अगस्त को डीएसपी ने रिपोर्ट दी है, जिसमें कहा गया है कि जांच अधिकारी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >