सीएमएस की पदयात्रा शुरू हुई श्यामसुंदरपुर कोलियरी से

अंडाल : श्यामसुंदरपुर कोलियरी से कोलियरी मजदूर सभा (एटक) की पदयात्रा शुक्रवार की सुबह प्रारंभ हुई. केंद्र सरकार एवं ईसीएल प्रबंधक के विरुद्ध पांच सूत्री मांगों के समर्थन में इसका आयोजन किया गया है.पदयात्रा श्यामसुंदरपुर कोलियरी कार्यालय से शुरू होकर बंकोला एरिया कार्यालय, शंकरपुर कोलियरी, शंकरपुर मोड़, उखड़ा बाजार, विश्वेश्वरी कोलियरी होकर खांदा नागकाजोड़ा कोलियरी […]

अंडाल : श्यामसुंदरपुर कोलियरी से कोलियरी मजदूर सभा (एटक) की पदयात्रा शुक्रवार की सुबह प्रारंभ हुई. केंद्र सरकार एवं ईसीएल प्रबंधक के विरुद्ध पांच सूत्री मांगों के समर्थन में इसका आयोजन किया गया है.पदयात्रा श्यामसुंदरपुर कोलियरी कार्यालय से शुरू होकर बंकोला एरिया कार्यालय, शंकरपुर कोलियरी, शंकरपुर मोड़, उखड़ा बाजार, विश्वेश्वरी कोलियरी होकर खांदा नागकाजोड़ा कोलियरी पहुंची. वहां इसका समापन हुआ.
पदयात्रा के दौरान सभी कोलियरी इलाकों में नुक्कड़ सभा की गई तथा आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला गया. यूनियन के महासचिव सह पूर्व सांसद आरसी सिंह तथा अध्यक्ष प्रभात राय ने कहा कि कोल इंडिया ने 37 भूमिगत कोलियरियों को बंद करने का फैसला लिया है. प्रबंधन मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रहा है. सेवाकाल के दौरान मृत श्रमिकों तथा कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी नहीं दी जा रही है.
जन विरोधी नीतियों को वापस लेने, आश्रितों को नियुक्त करने, ठेका श्रमिकों को 18 हजार न्यूनतम वेतन देने आदि की मांग की जा रही है. पदयात्रा 13 अगस्त को ईसीएल मुख्यालय पर समाप्त होगी. अखिलेश सिंह, राजू राम, प्रदीप चक्रवर्ती, अनिल पासवान, ओमप्रकाश तिवारी आदि ने नेतृत्व किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >