इसीएल के सुरक्षाकर्मी की पिटाई, करायी उठक-बैठक

रानीगंज : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत बांसड़ा कोलयरी सी पिट के समीप डीजल पंप के पास गुरुवार की रात तैनात ईसीएल सुरक्षा कर्मी अमिताभ खां की पिटाई सीआइएसएफ के जवानों ने कर दी. उनसे कान पकड़ कर उठक बैठक कराया. इसके विरोध में तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को […]

रानीगंज : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया अंतर्गत बांसड़ा कोलयरी सी पिट के समीप डीजल पंप के पास गुरुवार की रात तैनात ईसीएल सुरक्षा कर्मी अमिताभ खां की पिटाई सीआइएसएफ के जवानों ने कर दी. उनसे कान पकड़ कर उठक बैठक कराया. इसके विरोध में तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बांसड़ा कोलियरी सी पिट के श्रमिक संगठन सीटू तथा आईएनटीटीयूसी ने विरोध प्रदर्शन किया. सुरक्षाकर्मी अमिताभ को ईसीएल के बांसड़ा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कलीमउद्दीन अंसारी, संजय मंडल, संजय हेंब्रम, विपुल बाउरी, उत्तम मंडल, सुनील कर्मकार आदि ने किया. बांसड़ा अस्पताल में इलाजरत सुरक्षा प्रहरी अमिताभ ने बताया कि रात वह बांसड़ा के सीपिट के समीप डीजल पंप में ड्यूटी कर रहे थे. स्क्रैप (लोहा ) चोरी करने के लिए अपराधी पहुंचे. उन्होंने सीआइएसएफ को सूचित किया. सीआइएसएफ जवानों के पहुंचने पर उन्होंने चोरी की बात कही. कार्रवाई के बजाय सीआइएसएफ जवानों ने उन्हें कई थप्पड़ मारे एवं उनसे उठक बैठक करायी.
कलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि इस घटना को लेकर एजेंट को पत्र दिया गया एवं भविष्य में इस तरह की घटना ना हो एवं दोषी के विरुद्ध कार्यवाही हो इसकी मांग की गई है. स्थानीय कोलियरी प्रबंधक जेडी हलदार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है एवं एरिया महाप्रबंधक को सूचित किया गया है. सीआइएसएफ ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ईसीएल के सुरक्षा प्रहरी तथा सीआइएसएफ दोनों ही कंपनी संपत्ति की रक्षा करने के लिए तैनात हैं ना कि आपस में मारपीट करने के लिए. आरोप सरासर गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >