जहरीले गेंहुअन सांप को देख बस्ती में अफरा-तफरी

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत स्टेशन संलग्न ईरानी पाड़ा के एक आवास के समीप गुरुवार को विषैला सांप पाये जाने से बस्ती के इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय निवासियों के सहयोग से सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को सूचना देकर बुलाया गया. कुछ देर के बाद सांप को पकड़कर […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत स्टेशन संलग्न ईरानी पाड़ा के एक आवास के समीप गुरुवार को विषैला सांप पाये जाने से बस्ती के इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय निवासियों के सहयोग से सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को सूचना देकर बुलाया गया. कुछ देर के बाद सांप को पकड़कर स्नेकर ले गये. बताया जाता है कि ईरानीपाड़ा निवासी अषधि नाथ का घर है.
गुरूवार की सुबह अषाधी नाथ घर के समीप सांप देख शोर मचाने लगे. खबर फैलते ही बस्ती के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को सूचना देकर बुलाया. वह सांप को पकड़ कर ले गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि सांप की लंबाई करीब चार फीट की थी. सांप काफी विषैला था. क्षेत्रीय भाषा में इसे गहुअन सांप के नाम से जाना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >