आसनसोल : काजी नजरूल यूनिवर्सिटी (केएनयू) के कैजुअल सुरक्षा कर्मियों व सफाई कर्मियों के बकाया वेतन के भुगतान की मांग पर ठेका श्रमिक कर्मचारी व दलित संहति मंच पश्चिम बर्दवान जिला के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया और रजिस्टार सीतांशु गुहा का घेराव किया.
नेतृत्व कर रहे तृणमूल आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक टू के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा ने कहा कि सफाई कर्मियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया गया. उन्होंने सफाई कर्मियों को नगर निगम के तरफ से वेतन भुगतान की प्रक्रिया का विरोध करते हुए यूनिवर्सिटी स्तर से वेतन दिये जाने की मांग की. यूनिवर्सिटी में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड बहाल किये जायें ओर वेतन भुगतान नियमित रूप से किया जाये.
यूनिवर्सिटी में आयुष एजेंसी के माध्यम से नियुक्त यूनिवर्सिटी कर्मियों को वेतन भुगतान में अनियमितता का विरोध करते हुए कर्मियों को पीएफ, इएसआई देने की मांग की.
रजिस्ट्रार डॉ गुहा ने कहा कि केएनयू के प्रशासनिक, विधाचर्चा भवन के लिए सफाई कर्मियों के लिए टेंडर जारी किया जायेगा. प्रक्रिया चल रही है. बकाये वेतन भुगतान के बारे में कहा कि केएनयू के कैजुअल सफाइ कर्मियों का वेतन पोटेंसियल सेक्युरिटी सर्विसेज एजेंसी को किया जा चूका है. उन्होंने कहा कि केंटिन के टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही केंटिन का टेंडर निकाला जायेगा ओर एजेंसी को संचालन का दायित्व दिया जायेगा. हेमंत गोस्वामी, स्वपन दास,अरूप मंडल, प्रदीप सिन्हा, काजल रॉय, बाच्चू सोम, रवि दां, मुकेश कुमार आदि
उपस्थित थे.
