बांका नदी में यात्रियों को ले जा रही नाव डूबी

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर तथा मेमारी के मध्य बांका नदी में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी नाव डूब गयी. सूचना मिलते ही फौरन पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच गये. गोताखोरों की मदद से 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. और कुछ यात्रियों के डूबे होने की […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मंतेश्वर तथा मेमारी के मध्य बांका नदी में मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी नाव डूब गयी. सूचना मिलते ही फौरन पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच गये. गोताखोरों की मदद से 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. और कुछ यात्रियों के डूबे होने की आशंका में नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है. घटना की खबर सुनकर विधायक सैकत पांजा भी मौके पर पहुंचे थे.
स्थानीय निवासियों का दावा है कि वाम जमाने से ही दोनों ब्लॉकों के बीच मौजूद बांका नदी पर सेतु बनाने की मांग की जा रही है. लेकिन इस दिशा में न तो वाम सरकार ही आगे आई और न ही तृणमूल की सरकार ही कुछ कर रही है. घटना के लिये ग्रामीण प्रशासन के ऊपर दोषारोपण कर रहे हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाव पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था. स्थानीय निवासी राजकुमार मंडल, संजय मंडल का आरोप है कि नाव पर सवार कितने लोग जलसमाधि हुये हैं, इसकी कोई सूचना नहीं है. पुलिस कर्मी गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं. खबर सुनने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई.
माझी अपूर्व बाग ने कहा कि सुबह मेमारी से मंतेश्वर आने के क्रम में नदी के मध्य दुर्घटना हुयी. 20 यात्रियों को सकुशल बरामद किया जा चुका है. नौका पर करीब 10 साइकिलें थीं. ये सभी नदी में डूब गयी है. और यात्रियों के डूबने की आशंका को लेकर ग्रामीण पुलिस और प्रशासन तलाशी अभियान चला रही है. उसने कहा कि मेमारी से मंतेश्वर आने के दौरान नदी के मध्य में जलस्तर बढ़ने तथा तेज जल प्रवाह के कारण नौका अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी. नौका पर करीब 20 यात्री सवार थे.
सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. लेकिन नाव पर सवार यात्रियों का आरोप है कि 20 से अधिक यात्री होने के कारण ही नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी. अन्य यात्रियों की तलाश के लिए नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गोताखोर तलाशी में जुटे हैं. दमकल को भी सूचित किया गया है. घटना को लेकर प्रशासनिक स्तर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है. विधायक ने बताया कि उद्धार कार्य चलाया जा रहा है. नौका पलटने की घटना की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >