पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना जरूरी

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना तथा सिटी सेंटर फांड़ी पुलिस ने मंगलवार को भगत सिंह मोड़ स्थित माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर दुर्गापुर के सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर थाना प्रभारी गौतम तालुकदार, कोकओवेन थाना प्रभारी संदीप दास, सिटी सेंटर फाड़ी आईसी एमंडल, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एचएम हिलाउद्दीन एवं कॉलेज […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना तथा सिटी सेंटर फांड़ी पुलिस ने मंगलवार को भगत सिंह मोड़ स्थित माइकल मधुसूदन मेमोरियल कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर दुर्गापुर के सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर थाना प्रभारी गौतम तालुकदार, कोकओवेन थाना प्रभारी संदीप दास, सिटी सेंटर फाड़ी आईसी एमंडल, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एचएम हिलाउद्दीन एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
आम, अमरूद, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाये गये. सीआई चंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है. विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है. स्कूल में वृक्ष लगने से छात्र-छात्राओं को भविष्य में काफी सुविधा मिलेगी. पेड़ लगाओं और जीवन खुशहाल बनाओं के नारे के साथ लोगों को आगे बढ़ते हुये पौधरोपण कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है. आने वाले समय में विभाग की ओर से कई स्थानों पर पौधरोपण किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >