‘यमराज’ के सामने हो रही पेशी

कोलकाता : राज्य के सागर और गंगानगर में पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलानेवालों को समझाने के लिए ‘यमराज’ की मदद लेनी शुरू कर दी है. पुलिस नाट्य कलाकारों को यमराज की वेशभूषा में तैयार करके अपने साथ लेकर निकल रही है और हेलमेट ना लगानेवालों को यमराज ही समझा रहे हैं. यमराज के सामने […]

कोलकाता : राज्य के सागर और गंगानगर में पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलानेवालों को समझाने के लिए ‘यमराज’ की मदद लेनी शुरू कर दी है. पुलिस नाट्य कलाकारों को यमराज की वेशभूषा में तैयार करके अपने साथ लेकर निकल रही है और हेलमेट ना लगानेवालों को यमराज ही समझा रहे हैं. यमराज के सामने पेश किये जानेवाले लोगों को गरम तेल के बर्तन के सामने शपथ लेने को कहा जा रहा है. यमराज की तरह ही गरम तेल का बर्तन भी नकली है और उसमें सामान्य पानी भरा है. पुलिस थाने के बाहर यमराज का दरबार सजाया जा रहा है.
बिना हेलमेट पकड़े गये बाइकर्स को इनके सामने पेश किया जाता है. यमराज दोषी पाये गये लोगों को सजा देने की बजाय उन्हें गुलाब का एक फूल देते हैं और अगली बार से हेलमेट लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहते हैं. यमराज का संदेश है : मौत के देवता को अपने पास मत आने दो, हेलमेट पहनो.
बिना हेलमेट पकड़े गये बाइकर सागर कहते हैं : यमराज जैसी वेशभूषा में एक व्यक्ति ने मुझे रोका, मैं समझ नहीं पाया कि यह क्या हो रहा है. मैं भरोसा दिलाता हूं कि आगे से मैं बिना हेलमेट के कभी बाइक नहीं चलाऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >