तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई कर फेंका नहर में

बर्दवान : देवानदिघी थाना अंतर्गत क्षेतिया में स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई के बाद उसे नहर मे फेंकने के आरोप मे पुलिस ने श��ख ललन को गिरफ्तार किया. वह बर्दवान थाना अंतर्गत बज्रप्रतापपुर के डांगापाडा मुहल्ले का निवासी है. पुलिस ने उसे सोमवार को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत […]

बर्दवान : देवानदिघी थाना अंतर्गत क्षेतिया में स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता की पिटाई के बाद उसे नहर मे फेंकने के आरोप मे पुलिस ने शेख ललन को गिरफ्तार किया. वह बर्दवान थाना अंतर्गत बज्रप्रतापपुर के डांगापाडा मुहल्ले का निवासी है. पुलिस ने उसे सोमवार को बर्दवान जिला अदालत मे पेश किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने का आदेश दिया.
गुरुवार की देर रात क्षेतिया क्षेत्र के तृणमूल कार्यकर्ता अशोक कुमार दत्त बाइक से बर्दवान से अपना घर लौट रहा था. तेंतराल से क्षेतिया जाने के बीच कैनल ब्रिज पर लोगो ने उन्हे रोका और वाइक से उतारकर जमकर पिटाई की. इसके बाद उसे ब्रिज से नीचे फेंक दिया गया. स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने उसे बेहोशी हालात मे बरामद कर इलाज के लिए न बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया. जख्मी कर्मी श्री दत्त ने कहा कि हमलावरों ने उनके मनीबैग मे रखे चार हजार रुपए भी छिन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >