दामोदर नदी में मिली विशालकाय मछलियां

पानागढ़ : बुदबुद थाना के रनडीहा डैम स्थित दामोदर नदी से विशाल आकार की आठ मछलियों के मिलने से मछुआरों में खुशी थी. उनमें से कुछ को पानागढ़ मछली बाजार में लाया गया. मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. उनका नाम किसी को पता नहीं था. मछली के बड़े दांत […]

पानागढ़ : बुदबुद थाना के रनडीहा डैम स्थित दामोदर नदी से विशाल आकार की आठ मछलियों के मिलने से मछुआरों में खुशी थी. उनमें से कुछ को पानागढ़ मछली बाजार में लाया गया. मछलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. उनका नाम किसी को पता नहीं था. मछली के बड़े दांत तथा आकार देख सभी आश्चर्यचकित थे. मछुआरों ने बताया कि रविवार की सुबह मछली पकड़ने के दौरान विशाल आकार की मछली दामोदर नदी से मिली. बाजार में इसकी कीमत 400 रूपये प्रति किलो आंकी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >