डाउन दून एक्सप्रेस से 48 कछुए बरामद

पानागढ़ : पानागढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से डाउन दून एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से आरपीएफ टीम ने ने छापेमारी कर शनिवार की सुबह दो बोरों में बंद 48 कछुआ बरामद किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. कछुओ को आरपीएफ पोस्ट लाया गया. वन विभाग के अधिकारियोंम को सूचित कर उन्हें सौंप […]

पानागढ़ : पानागढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से डाउन दून एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी से आरपीएफ टीम ने ने छापेमारी कर शनिवार की सुबह दो बोरों में बंद 48 कछुआ बरामद किया. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. कछुओ को आरपीएफ पोस्ट लाया गया. वन विभाग के अधिकारियोंम को सूचित कर उन्हें सौंप दिया गया. एएसआई शिशिर कुमार, जवान एस भंडारी तथा एम डांगर प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर थे. डाउन दून एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर तीन पर आई.
इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया. आरपीएफ की सक्रियता देख कछुआ लेकर जा रहे तस्कर भाग निकले, दो बोरों में बंद 48 कछुआ बरामद किये गये. उन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी आरपी प्रसाद ने बताया कि कछुओं की बरामदगी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. घटना की जांच की जा रही है. इसके पहले भी उक्त ट्रेन से पानागढ़ आरपीएफ द्वारा कई बार तस्करी कर ले जाये जा रहे कछुओं को जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >