दुर्गापुर : अंडाल थाना पुलिस ने देवर रामदेव पासवान की हत्या के आरोप में भाभी मीना रजक को गिरफ्तार किया. शनिवार को उसे दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद एसीजेएम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया. मीना रजक चिताडांगा की निवासी है. उसके खिलाफ अपने ही देवर रामदेव पासवान को गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है.
रामदेव पासवान का शव गुरुवार की देर रात कमरे में पाया गया था. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिधाननगर महकमा अस्पताल भेज दिया था. रामदेव झारखंड के देवघर का निवासी था. रामदेव का बड़ा भाई अंडाल के चिताडांगा इलाके में अपनी पत्नी मीना के साथ रहता था. कुछ वर्षों से रामदेव अपने बड़े भाई आया करता था. पुलिस के अनुसार इस दौरान भाभी मीना के साथ उसका अवैध संपर्क हो गया.
जिसकी जानकारी मिलने के बाद बड़े भाई के साथ पत्नी मीना का विवाद होने लगा. तंग आकर बड़े भाई घर छोड़कर कहीं चला गया. उसके बाद रामदेव एवं मीना एक साथ ही चिताडांगा में रहने लगे. इसी बीच रामदेव पासवान की पत्नी एवं बच्चे जो देवघर में रहते थे, वह अक्सर ही रामदेव को अंडाल छोड़ देने का दबाव बनाने लगे.
रामदेव अपनी भाभी को देवघर ले जाने की इच्छा जतायी. मीना ने इनकार कर दिया था. सूत्रों के मुताबिक मीना आवेश में आकर गुरुवार को घर मे सो रहे रामदेव का गला घोटकर हत्या कर दी। इस संदर्भ में पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला को रिमांड पर लेकर कारणों की जांच की जा रही है हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द ही किया जायेगा.
