पार्षद पति ने केकेएससी नेता को दी जान से मारने की धमकी

जामुडिया : मुड़िया थाना अंतर्गत अखलपुर निवाशी केकेएससी के कुनुस्तोरिया शाखा अध्यक्ष अंजन सरकार ने पार्षद राखी कर्मकार के पति उत्तम कर्मकार तथा मिठुन माझी के खिलाफ शाराब के नशे में घुर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर उन्होंने बुधवार को जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. केकेएससी […]

जामुडिया : मुड़िया थाना अंतर्गत अखलपुर निवाशी केकेएससी के कुनुस्तोरिया शाखा अध्यक्ष अंजन सरकार ने पार्षद राखी कर्मकार के पति उत्तम कर्मकार तथा मिठुन माझी के खिलाफ शाराब के नशे में घुर में घुसकर धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर उन्होंने बुधवार को जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
केकेएससी नेता श्री सरकार ने कहा कि उत्तम तथा मिठुन नशे की हालत में थे. दोनों घर का दरवाजा खुलवा घर में घुस गये. उन्होंने मुझे तथा मेरे बेटे को जान से मारकर दफना देने की धमकी दी. गाली-गलौज किया. जामुडिया थाना प्रभारी को सूचित करने के बाद पुलिस के आने पर दोनों बुरे अंजाम की धमकी देकर भाग निकले. जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. दूसरी ओर, घटना के संबंध में वार्ड सात की पार्षद राखी कर्मकार ने कहा कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुयी है. उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >