चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग पर प्रदर्शन

दुर्गापुर : दुर्गापुर के विधाननगर स्थित ईएसआई अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार को तृणमूल समर्थित कैजुअल एंड कांट्रेक्ट लेबर यूनियन ने प्रदर्शन किया एवं मांगों से संबद्ध ज्ञापन अस्पताल अधिकारी के हाथों सौंपा. इस दौरान यूनियन के जिला सचिव अनीसुद्दीन मलिक मुख्य रूप से उपस्थित थे. श्री मलिक ने कहा […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर के विधाननगर स्थित ईएसआई अस्पताल में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की मांग को लेकर मंगलवार को तृणमूल समर्थित कैजुअल एंड कांट्रेक्ट लेबर यूनियन ने प्रदर्शन किया एवं मांगों से संबद्ध ज्ञापन अस्पताल अधिकारी के हाथों सौंपा. इस दौरान यूनियन के जिला सचिव अनीसुद्दीन मलिक मुख्य रूप से उपस्थित थे.
श्री मलिक ने कहा कि श्रमिकों को चिकित्सा संबंधी सुविधा मुहैया कराने के लिये ईएसआई अस्पताल खोला गया है. अस्पताल में दुर्गापुर के कल-कारखानों में काम करने वाले ठेका श्रमिकों का इलाज किया जाता है. लेकिन पिछले कुछ समय से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को चिकित्सा सुविधा सही तरीके से नहीं मिल रही है.
इलाज कराने आये मरीजों के साथ अस्पताल कर्मी दुर्व्यवहार करते हैं. मरीजों ने कई बार अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की है. वही छोट-छोटी समस्या के लिये चिकित्सक बेवजह मरीज एवं उनके परिजनों को परेशान करते हैं. इससे श्रमिकों को काफी समस्या उठानी पड़ती है. अस्पताल में मरीजों की संख्या के मुताबिक चिकित्सकों में कमी है. सही समय पर दवा भी उपलब्ध नही करायी जाती है. जटिल बीमारी से ग्रसित मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर करने में चिकित्सा अधिकारी मनमानी करते हैं.
मरीजों की पहुंच होने पर संग-संग रेफर किया जाता है. लेकिन साधारण श्रमिकों की पहुंच नहीं होने पर उनका इलाज भी सही तरीके से नहीं किया जाता है. यूनियन श्रमिकों के अधिकार की रक्षा के लिए लगातार आंदोलन कर रही है. अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की चिकित्सा सुविधा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाना होगा अन्यथा आने वाले समय में संगठन की ओर से लगातर आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >