बर्नपुर : जिला तृणमूल तथा यूथ तृणमूल ने आगामी 21 जुलाई की ऐतिहासिक जनसभा की तैयारियो को लेकर मंगलवार को बोरो सात स्थित संप्रीति हॉल में तैयारी सभा आयोजित की. जिलाध्यक्ष वी शिवदासन (दासू), टीएमवाईसी प्रदेश महासचिव अशोक रूद्र, विधायक सह एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, विधायक उज्जवल चटर्जी, पूर्व विधायक सोहराब अली, नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर तब्बसुम आरा, एमएमआईसी (क्रीडा वं संस्कृति) अभिजीत घटक, टीएमवाईसी जिलाध्यक्ष सह पार्षद बबीता दास, पार्षद श्रवण साव, पार्षद विनोद यादव, पार्षद सोना गुप्ता, पार्षद भरत दास, पार्षद सबरी माजी, पार्षद संध्या दास, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल के कार्यकारी अध्यक्ष उत्पल सेन, पूर्णनेंदु चौधरी, अमित सेन, आकाश मुखर्जी, आदि उपस्थित थे.
तृणमूल जिलाध्यक्ष श्री दासू ने कहा कि 21 जुलाई शहीद दिवस की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है. संगठन को मजबूत करने के लिये मिलजुल कर कार्य करना है. पार्टी कर्मियो को संगठन को देखकर आगे बढ़ना है. कर्मियो को निजी स्वार्थ को भूलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है.
विधायक श्री बनर्जी ने कहा कि माकपा के शासनकाल में 25 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के निर्देश पर तृणमूल कर्मियो पर पुलिस ने गोली चलायी. जिसमें 13 कर्मी शहीद हो गये. उनकी शहादत की याद में प्रति वर्ष 21 जुलाई को धर्मातल्ला में श्रध्दाजंजि देने के लिए राज्य के सभी जिले से हजारो की संख्या में टीएमसी कर्मी एकत्रित होते है.
