नदी में डूबे तीन छात्रों को बचाया, एक लापता

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना अंतर्गत पल्ला गांव स्थित दामोदर नदी में नहाने गये चार छात्र डूब गये. इनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक लापता है. पुलिस तथा गोताखोरों की टीम छात्र की तलाश में जुटी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के […]

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना अंतर्गत पल्ला गांव स्थित दामोदर नदी में नहाने गये चार छात्र डूब गये. इनमें से तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक लापता है. पुलिस तथा गोताखोरों की टीम छात्र की तलाश में जुटी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के करदा गांव के रहने वाले मेमारी बड़सुल बीएस हाईस्कूल के 10वीं के चारों छात्र दामोदर नदी में नहाने गये थे.
एक छात्र नहाने के बाद बाहर आ गया जबकि तीन छात्र नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान तीनों डूबने लगे. ग्रामीणों ने रस्सी फेंक कर दो छात्रों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया. लेकिन एक छात्र सुदीप्त राय का कुछ भी पता नहीं चल पाया है. सुदीप्त की तलाश की जा रही है. छात्र के परिजन घटनास्थल पर ही मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >