महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, फरार

पानागढ : वीरभूम जिले के पारूई के खिरूली गांव में घर में अकेली महिला को पाकर दोलन शेख ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गये. लेकिन इससे पहले ही दोलन फरार हो गया. महिला के पति ने पारूई थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म […]

पानागढ : वीरभूम जिले के पारूई के खिरूली गांव में घर में अकेली महिला को पाकर दोलन शेख ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गये. लेकिन इससे पहले ही दोलन फरार हो गया. महिला के पति ने पारूई थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दायर किया है.
दोलन सत्तोर ग्राम का रहने वाला है. महिला ने पुलिस को बताया कि पति मोटर वैन चलाते हैं. दोलन शेख मोटर वैन भाड़ा पर लेने के बहाने उनके घर में आया तथा घर में अकेला पाकर जबरदस्ती करने लगा. शोर मचाने पर वह भाग निकला. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >