बड़ी बेटी, पत्नी को बताया मौत का जिम्मेवार

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानंद रोड निवासी जेम्स थॉमस का शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है. मृतक डीएससी एसएमएस विभाग में कार्यरत था. मृतक ने सुसाइड नोट में अपने मृत्यु के लिए अपनी बड़ी बेटी एवं पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. इससे पूर्व मृतक […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयानंद रोड निवासी जेम्स थॉमस का शव उसके घर से बरामद किया गया. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है. मृतक डीएससी एसएमएस विभाग में कार्यरत था. मृतक ने सुसाइड नोट में अपने मृत्यु के लिए अपनी बड़ी बेटी एवं पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है. इससे पूर्व मृतक ने सुसाइड नोट की तस्वीर अपनी छोटी बहन को भेजी थी. मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसको मरने के बाद उसकी बड़ी बेटी एवं पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये.
उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाये. उसके शव को उसकी बड़ी बेटी एवं पत्नी हाथ ना लगाये. जेम्स थॉमस को डीएसपी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था. बताया गया कि मृतक के गर्दन एवं हाथ में चोट के निशान पाये गये हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा एवं मामले की छानबीन में जुट गई.
मृतक ने इससे पूर्व अपने सुसाइड नोट की तस्वीर हर्षवर्धन रोड निवासी अपनी छोटी बहन आर दास को भेजी थी. बताया गया कि मृतक अपनी बड़ी बेटी एवं पत्नी के अत्याचार से काफी परेशान रहता था. वही मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने से उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >