नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार

बर्दवान : पूर्वस्थली थाने की पुलिस ने नौकरी के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में महादेव पाल को गिरफ्तार कर कालना अनुमंडल अदालत में पेश किया. अदालत ने पुलिस की अपील पर उसे चार दिनों के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया. महादेव नदिया में नवद्वीप के द्वारिकाबाबू रोड का निवासी है. पुलिस […]

बर्दवान : पूर्वस्थली थाने की पुलिस ने नौकरी के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में महादेव पाल को गिरफ्तार कर कालना अनुमंडल अदालत में पेश किया. अदालत ने पुलिस की अपील पर उसे चार दिनों के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया. महादेव नदिया में नवद्वीप के द्वारिकाबाबू रोड का निवासी है.
पुलिस ने बताया कि पूर्वस्थली दो नंबर प्रखंड के मेडतला पंचायत के चंडीपुर निवासी अरूप मंडल और उसके मित्र गौतम मल्लिक को बीएसएफ में नौकरी दिलाने के लिये सात जून को 60-60 हजार रूपये लिये. 14 जून को दोनों को नियुक्ति पत्र दिया. बाद में सच्चाई पता चलने पर दोनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >