साईथिया में ड्रम में भरे दर्जनों बम बरामद

पानागढ़ : बीरभूम जिले की साईथिया थाना पुलिस ने साईंथिया बोलपुर सड़क के किनारे से ड्रम में भरे दर्जनों बम बरामद किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस रिमांड से लौटे भाजपाकर्मियों को मिली जमानत: बर्दवान. बर्दवान जिला अदालत ने भतार थाना […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले की साईथिया थाना पुलिस ने साईंथिया बोलपुर सड़क के किनारे से ड्रम में भरे दर्जनों बम बरामद किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस रिमांड से लौटे भाजपाकर्मियों को मिली जमानत: बर्दवान. बर्दवान जिला अदालत ने भतार थाना पुलिस कर्मियों पर हुयी बमबाजी के चार आरोपियों की जमानत मंजूर कर दी. पुलिस ने पुरुलिया के घाटबांध, आमडीहा और कातिनपाडा निवासी नेपालचंद्र मारदाना, कृष्णेन्दू चटर्जी, खोखन मोदक, संजीव सेन को पांच दिनो का पुलिस रिमांड में लिया था.
सभी भाजपा समर्थक हैं. रिमांड अवधि पूरा होने पर उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपियों का जमानत मंजूर कर दी. उल्लेखनीय है कि एफआइआर में इनका नाम नहीं है.
मारपीट, छेड़खानी के आरोपी को मिली जमानत: बर्दवान. माधवडीही थाना पुलिस ने मां, बेटे और बेटियों के साथ मारपीट करने के आरोप में रबींद्र नाथ खां को गिरफ्तार किया. वह माधबडीही थाने के लोहाई गांव का निवासी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >