बस के धक्के से स्कूटी चालक की मौत, सड़क जाम

सीतारामपुर : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लच्छीपुर गेट के समीप शनिवार की सुबह बराकर से दुर्गापुर जानेवाली बस की चपेट में आने से स्कूटी चालक संदीप चंद्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वह रानीगंज के साहेबगंज मोड़ गोराई पाड़ा का निवासी था. चालक बस लेकर भाग निकला. उसने आसनसोल साउथ पुलिस पीपी में बस […]

सीतारामपुर : नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लच्छीपुर गेट के समीप शनिवार की सुबह बराकर से दुर्गापुर जानेवाली बस की चपेट में आने से स्कूटी चालक संदीप चंद्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वह रानीगंज के साहेबगंज मोड़ गोराई पाड़ा का निवासी था. चालक बस लेकर भाग निकला. उसने आसनसोल साउथ पुलिस पीपी में बस समेत सलेंडर किया.
घटनास्थल पर पुलिस के काफी बिलंब से पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने आसनसोल- बराकर मुख्य सड़क जाम कर दिया. नियामतपुर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस पर आरोप आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक घंटा से सड़क पर शव पड़े रहने के बाद पुलिस पहुंची. जबकि फांड़ी की दूरी घटनास्थल से मात्र डेढ़ किलोमीटर हैं. बार-बार लच्छीपुर मोड के आसपास दुर्घटना घटती रहती है.
जिस पर अंकुश पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनाती की कईयों बार मांग कर चुके हैं परतुं मांग को अनसुना किया जा रहा हैं. पुलिस अधिकारियों तथा स्थानीय नेताओ ने लोगो को समझा बुझा कर आंदोलन समाप्त कराया. शव को उठा कर पुलिस ने पोस्टमाटर्म के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.
पारिवारिक विवाद में युवक ने लगायी फांसी: सीतारामपुर. नियामतपुर मोड़ के समीप 25 वर्षीय मन्नू बराठ ने शुक्रवार की देर संध्या अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार मृतक तथा उसकी मां मिल कर नियामतपुर मोड़ के करीब चप पकौड़ी का ठेला लगते थे.
शुक्रवार की संध्या उसकी घर में परिजनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई जिसके बाद मन्नू ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. तीन दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >