पानागढ : पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान कोर्ट कंपाउंड में अमर शहीद सिद्धू-कानू की प्रतिमा पर जिला परिषष अध्यक्ष देबू टुडू ने माल्यार्पण किया. इस दौरान जिलाशासक अनुराग श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला शासक(जिला परिषद) वासव बंदोपाध्याय, कर्माध्यक्ष बागबुल इस्लाम आदि अधिकारी व राजनीतिक दल के लोग उपस्थित थे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. गलसी दो ब्लॉक स्थित भूरी पंचायत इलाके के भेपुर उच्च विद्यालय मैदान में आदिवासियों को लेकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गीत, संगीत, नाटक, क्रीड़ा प्रतियोगिता आदि आयोजित की गयी. इस दौरान खण्ड घोष के विधायक नवीन चंद्र बाग, समिति के अध्यक्ष रवि मुनि, बीडीओ शंख बंधोपाध्याय आदि गणमान्य उपस्थित थे. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा रघुनाथपुर में आदिवासियों को लेकर हूल दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान ब्लॉक प्रशासनिक अधिकारियों समेत तृणमूल के ब्लॉक नेता उपस्थित थे. आदिवासियों को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान सिद्धू-कान्हू को याद किया गया.
