जीआरपी अधिकारियों ने की टीटीइ की पिटाई

आसनसोल : हावडा अमृतसर मेल पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे जीआरपी अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए से जीआरपी जवानों ने ट्रेन के टीटी और उसके सहायक को उतार कर पिटाई करते हुए आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात स्थित जीआरपी थाना ले गये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी […]

आसनसोल : हावडा अमृतसर मेल पंजाब मेल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे जीआरपी अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए से जीआरपी जवानों ने ट्रेन के टीटी और उसके सहायक को उतार कर पिटाई करते हुए आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात स्थित जीआरपी थाना ले गये.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी अधिकारी से टीटी के टिकट मांगे जाने से आक्रोशित अधिकारी ने इसकी शिकायत आसनसोल जीआरपी से की. जिसके बाद जीआरपी जवानों ने ट्रेन के आसनसोल पहुंचते ही टीटी और उसके सहायक को ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाने ले आयी. आसनसोल जीआरपी प्रभारी श्यामल रॉय ने ऐसे किसी घटना से इंकार करते हुए कहा उन्हें इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >