नशे के सेवन से दूर रहने की दी सलाह बच्चों ने रैली निकाल कर सिउड़ी में

पानागढ : अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर वीरभूम जिला पुलिस ने विशाल जागरूकता रैली निकाली. मंगलवार सुबह सिउड़ी शहर स्थित पुलिस लाइन से यह रैली निकली. भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों समेत जिला प्रशासनिक व जिला पुलिस अधिकारियों समेत साधारण लोग उपस्थित थे. रैली ने पूरे सिउड़ी शहर […]

पानागढ : अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर वीरभूम जिला पुलिस ने विशाल जागरूकता रैली निकाली. मंगलवार सुबह सिउड़ी शहर स्थित पुलिस लाइन से यह रैली निकली. भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, अधिकारियों समेत जिला प्रशासनिक व जिला पुलिस अधिकारियों समेत साधारण लोग उपस्थित थे. रैली ने पूरे सिउड़ी शहर की परिक्रमा की.
इस दौरान हाथों में बैनर तथा तख्ती लेकर मादक विरोधी जुलूस के दौरान लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई. इस दौरान नशीले पदार्थों से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. उन्हें सचेत किया गया. मौजूदा समय में शिशु तथा किशोरों में नशा सेवन को लेकर विशेष रूप से इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने की बात कही गई है. जिला पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान को लेकर समूचे शहर में एंटी ड्रग्स डे का प्रचार किया गया. दूसरी ओर, जिले के विश्वभारती शांतिनिकेतन में भी नशा विरोधी जुलूस निकाला गया. इस दौरान लोगों को सचेत तथा जागरूक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >