नशे के चक्कर में पड़ भविष्य बर्बाद कर रही युवा पीढ़ी

रानीगंज/जामुड़िया : रानीगंज थाना प्रभारी सुब्रतो घोष के नेतृत्व में एंटी ड्रग्स रैली निकाली गई. थाना परिसर से शुरू होकर सीआर रोड होते हुये रानीगंज बोरो कार्यालय एवं उसके पश्चात रेलवे स्टेशन जाकर समाप्त हुयी. रैली में एसकेएस मंगलपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बच्चों ने हाथों में तख्यितां लिये लोगों को नशे […]

रानीगंज/जामुड़िया : रानीगंज थाना प्रभारी सुब्रतो घोष के नेतृत्व में एंटी ड्रग्स रैली निकाली गई. थाना परिसर से शुरू होकर सीआर रोड होते हुये रानीगंज बोरो कार्यालय एवं उसके पश्चात रेलवे स्टेशन जाकर समाप्त हुयी. रैली में एसकेएस मंगलपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. बच्चों ने हाथों में तख्यितां लिये लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी.
मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत ने युवा वर्ग खुद को नशे का आदी बनाकर भविष्य अंधकारमय बना रहा है. उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है. इसे नशे से दूर रहना होगा. मौके पर थाना प्रभारी सुब्रत घोष ने कहा कि निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये नशे के विरुद्ध प्रचार-प्रसार किया जायेगा. स्कूली बच्चे नशे के सेवन से बचें, इसके लिए हम सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी.
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एवं निगम के जामुड़िया बोरो एक ने मिलकर मंगलवार को विश्व एंटी ड्रग्स डे के मौके पर जामुड़िया थाना के संयोजन में जागरूकता रैली निकाली. स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर रैली जामुड़िया थाना मोड़ से शुरू हुयी. जामुड़िया बाजार, बाटा मोड़ एवं जामुड़िया पेट्रोल पम्प होते हुये वापस जामुड़िया थाना मोड़ पहुंचकर खत्म हुयी.
जागरूकता रैली को सफल बनाने मे मुख्य रूप से जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार, एमएमआइसी (जलापूर्ति) पूर्णशशि राय, जामुड़िया थाना प्रभारी पार्थ घोष, साधन राय, एसआई प्रदीप सिंह, जामुड़िया थाना के मेजो बाबू दयामय मुखर्जी, एएसआई मिहिर दे, राखी कर्मकार, चापा मुखर्जी, कार्तिकचंद्र भुई, मलय दास, शेख दिलदार, काजल माझी एवं चितोतोस मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.मौके पर मेयर परिषद सदस्य पूर्णशशि राय ने कहा कि जामुड़िया नजरूल सतवार्षिकी भवन में नशा विरोधी अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाये. उसमें वो हर संभव मदद देंगे. थाना प्रभारी पार्थ घोष ने कहा कि युवा पीढ़ी शराब, गुटखा, गाजा, अफीम, हेरोइन सरीखे नशीले पदार्थों के चक्कर में पड़कर अपना भाविष्य खराब कर रहे हैं. इसे हम सभी को मिलकर रोकना होगा. जिन्हें नशे की लत लग गयी है, उन्हें नशामुक्ति केंद्र में दाखिला कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >