तृणमूल के आपसी संघर्ष में चली गोली, दो जख्मी

पार्टी के युवा संगठन पर लगा हमला करने का आरोप दिनहाटा महकमा अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्सी की सभा के बाद ही दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती गांव गीतालदह का दड़ीबश जारीधरला इलाका तृणमूल के गुटीय संघर्ष से गरमा उठा. रविवार रात […]

पार्टी के युवा संगठन पर लगा हमला करने का आरोप

दिनहाटा महकमा अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज

कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बक्सी की सभा के बाद ही दिनहाटा एक नंबर ब्लॉक के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती गांव गीतालदह का दड़ीबश जारीधरला इलाका तृणमूल के गुटीय संघर्ष से गरमा उठा.

रविवार रात जारीधरला में एक घर में तृणमूल कांग्रेस की घरेलू बैठक चल रही थी. आरोप है कि इसी दौरान तृणमूल युवा कांग्रेस के समर्थकों ने वहां पहुंचकर तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओं से मारपीट की और उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलायी. इसमें तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं. वहीं तृणमूल युवा की ओर से आरोप को बेबुनियाद बताया गया है.

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि रविवार रात को जारीधरला इलाके में सामाद अली नामक एक व्यक्ति के घर में तृणमूल की बैठक चल रही थी. तभी तृणमूल युवा समर्थकों की ओर से किये गये हमले में रहीम अली नामक एक व्यक्ति को गोली लग गयी. इसके अलावा अबुल हुसेन घायल हो गये. बाद में दोनों को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया.दिनहाटा अस्पताल के बेड से रहीम अली ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे बैठकवाले घर को घेरकर हमला किया गया. युवा संगठन की ओर से चलायी गयी गोली से वह और अबुल हुसेन घायल हो गये.

वहीं इस बारे में तृणमूल युवा के स्थानीय नेता आनंद बर्मन ने कहा कि मातृ संगठन और युवा संगठन अलग-अलग नहीं हैं. तृणमूल युवा को कोई सदस्य इस तरह की घटना में कभी शामिल नहीं हो सकता. और यदि कोई ऐसी गतिविधि में शामिल है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >