पुलिस आयुक्त से मिले भाजपाई पूर्व अधिकारी

आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कर्मियों पर हुए हमले, उनके परिजनों को धमकी देने, चुनाव में उम्मीदवार और उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने जैसे मुद्दे पर पुलिस की भूमिका पर रिपोर्ट तैयार करने को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रशासनिक सेल के अधिकारियों ने गुरु वार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के […]

आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा कर्मियों पर हुए हमले, उनके परिजनों को धमकी देने, चुनाव में उम्मीदवार और उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने जैसे मुद्दे पर पुलिस की भूमिका पर रिपोर्ट तैयार करने को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रशासनिक सेल के अधिकारियों ने गुरु वार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के साथ बैठक की.
इनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक आरके हांडा, पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष अधिकारी, पूर्व पुलिस उपायुक्त एस कुमार बोस, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुबल कर्मकार, उप पुलिस अधीक्षक तपन सरकार, भाजपा जिला अध्यक्ष लखन घोरु ई, महासचिव अपूर्व हाजरा, सुब्रत मिश्र, उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रशांत चटर्जी आदि शामिल थे. सेल के संयोजक श्री बोस ने कहा कि बैठक में प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर भाजपा राज्य कमेटी के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्नालय को भेजा जायेगा.
भाजपा के उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता श्री चक्र बर्ती ने बताया कि भाजपा प्रशासनिक सेल के अधिकारी राज्य के सभी जिलों में जाकर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कर्मियों पर हुए हमले, उम्मीदवार के परिजनों को डराना, डराकर उनका नामांकन वापस कराना, इलाके में आतंक की माहौल को लेकर पुलिस की भूमिका आदि मुद्दों को लेकर जानकारी संग्रह कर रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त, सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहे है.
इसी सिलसिले में गुरु वार को सेल के अधिकारी पुलिस आयुक्त श्री मीणा के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी. अधिकारियों ने इलाके में चल रहे अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की. उन्होंने आाशंका जतायी कि इस धंधे से उगाही के पैसे का दुरु पयोग चुनाव में हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >