एसबीआई मुख्य शाखा के पीबीडी मैनेजर का घेराव

आसनसोल : एसबीआई के पासबुक अपडेट केंद्र पर अपडेट में विलंब होने से क्षुब्ध ग्राहकों ने बीएनआर स्थित एसबीआई मैन ब्रांच के पीबीडी मैनेजर संजय सरकार का गुरूवार को घेराव किया. आक्र ोशित ग्राहक श्री सरकार को पासबुक अपडेट केंद्र पर जाने की जिद पर अडे रहे. ग्राहकों के आग्रह पर श्री सरकार पासबुक अपटूडेट […]

आसनसोल : एसबीआई के पासबुक अपडेट केंद्र पर अपडेट में विलंब होने से क्षुब्ध ग्राहकों ने बीएनआर स्थित एसबीआई मैन ब्रांच के पीबीडी मैनेजर संजय सरकार का गुरूवार को घेराव किया. आक्र ोशित ग्राहक श्री सरकार को पासबुक अपडेट केंद्र पर जाने की जिद पर अडे रहे. ग्राहकों के आग्रह पर श्री सरकार पासबुक अपटूडेट केंद्र पर गये और वहां मौजूद एसबीआइ कर्मी से पूछताछ की और पासबुक अपडेट का कार्य तेज गती से करने का निर्देश दिया.

ग्राहक रवि चटर्जी, सिद्धार्थ बनर्जी, मानबी चौधरी, अरिजीत मंडल ने कहा कि पास बुक अपडेट कराने के लिए लोग अपना महत्वपूर्ण काम छोड कर घंटों कतारों में खड़े रहते हैं. इसके बावजूद एक पासबुक अपटूडेट होने में दो से तीन घंटे समय लगने से ग्राहकों का अन्य काम काज प्रभावित होता है. बार बार शिकायत करने पर भी बैँक अधिकारियों के स्तर से समस्या के समाधान को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है. ग्राहक रवि चटर्जी ने कहा कि अपडेट केंद्र पर बैठा कर्मी नियमित अंतराल पर फोन पर बात कर रहा है. कभी काउंटर छोडकर बाहर चला जा रहा है. इन कारणों से ग्राहकों का बेवजह समय बर्बाद हो रहा है. एसबीआई मैन ब्रांच के चिफ मैनेजर अभिमन्यू नायक ने कहा कि पासबुक अपडेट के लिए शाखा प्रांगण में लगाये गये दो ऑटो अपडेट मशीन पर भी ग्राहक पासबुक अपडेट करा सकते हैं. इससे उनका समय बचेगा और वहां परिसेवा भी सही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >