चुनाव कर्मियों की संख्या में होगी कटौती

आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला में निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके उम्मीदवारों के इलाके के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पर्सनल की संख्या में कटौती करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है. जिसे लेकर बूथों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है कि किन किन बूथों पर एक टीयर या दो टीयर में […]

आसनसोल : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला में निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके उम्मीदवारों के इलाके के मतदान केंद्रों पर पोलिंग पर्सनल की संख्या में कटौती करने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है. जिसे लेकर बूथों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है कि किन किन बूथों पर एक टीयर या दो टीयर में मतदान हो रहा है. इसी आधार पर पोलिंग पर्सनल की संख्या में कटौती की जाएगी और उन्हें सात मई को होने वाले द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए नहीं बुलाया जायेगा.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीन स्तरीय मतदान होता है. जिसमे ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के उम्मीदवार को चुना जाता है. इस प्रक्रि या को सम्पन्न करने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ चार पोलिंग पार्टी की नियुक्ति की गयी है. पीठासीन अधिकारी के निगरानी में उस केंद्र की मतदान प्रक्रि या सम्पन्न होती है. उनके पास मार्क कॉपी में दर्ज नाम के आधार पर ही मतदाता मतदान कर सकता है. प्रथम पोलिंग पार्टी मतदाता के वोटर स्लिप के आधार पर उनका नाम पुकारेगा, नाम मार्क कॉपी में होने पर वह जिला परिषद का बैलेट पेपर चार नम्बर पोलिंग पार्टी को देंगे. चार नंबर पोलिंग पार्टी वोटर के हाथ मे स्याही लगाकर उसे बैलेट पेपर देंगे. जिला परिषद के मतदान के बाद वोटर दो नम्बर पोलिंग पार्टी के पास आकर पंचायत समिति का बैलेट पेपर लेंगे. समिति का मतदान करने के बाद वोटर तीन नम्बर पोलिंग पार्टी के पास आकर ग्राम पंचायत का बैलोटपेपर लेंगे और मतदान करने के बाद निकल जायेंगे.
जिला में जिन जिन इलाके में उम्मीदवार निर्विरोध है, उस इलाके के बूथों से एक पोलिंग पार्टी को हटाने का निर्णय लिया गया है. यदि दो स्तर में भी मतदान नहीं हो रहा है तो भी सिर्फ एक ही पोलिंग पार्टी को हटाया जायेगा. जिसमे अधिकांश तृतीय पोलिंग पार्टी को हटा दिया जायेगा. चुनाव कार्य मे उन्हें ड्यूटी नहीं करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >